Pimples kaise hataye चेहरे से पिंपल्स को हटाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
अकसर हमारे चहरे पर पिंपल्स आते रहते है और हम सिर्फ उन्ह pimples kaise hataye के बारे में सोचते रहते है, यह पर आपको कुछ बाते याद रखता पड़ेगा
एक बार फिर आपका स्वागत है हमारी वेबसाइट/ ब्लॉग spynaukari.in पर और आज हम इस पोस्ट में एक ऐसे विषय पर चर्चा करने वाले हैं जो कि बहुत ही आम है और ज्यादातर लोग इसके बारे में गूगल पर सर्च करते हैं
आज हमारा विषय है Pimple kaise hataye ? दोस्तों पिंपल किसी को भी अच्छा नहीं लगता क्योंकि यह हमारी खूबसूरती को कम करता है साथ ही कभी कभी यह हमें हंसी का पात्र भी बना जाता है। इतना ही नहीं कभी-कभी पिंपल्स हमें असहनीय दर्द भी दे सकते हैं
क्या आप जानते हैं कि आखिर हमें पिंपल्स क्यों होते हैं? जब भी हमारे चेहरे की ऑयल ग्रंथियों से ऑयल का अत्यधिक स्त्राव होता है जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। इसीलिए पिंपल होने की समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती है जिनकी त्वचा अत्यधिक ऑइली होती है
पिंपल्स को हटाने के लिए हम न जाने क्या क्या जतन करते हैं लेकिन हमें निराशा ही हाथ लगती है। दोस्तों सबसे पहले तो हम आपको यह बताना चाहते हैं की अगर आप भी पिंपल्स की समस्याओं से गुजर रहे हैं तो एक बात जान लीजिए कि यह एक बहुत ही आम त्वचा विकार है, इसलिए पिंपल से घबराए नहीं
आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जो कि पिंपल हटाने में काफी हद तक कारगर हैं। लेकिन यहां एक बात ध्यान में रखने वाली यह है कि यह नुस्खे रातो रात आपके पिंपल्स नहीं हटा सकते। 3 से 4 दिन तक इन उपाय को करने पर आप पिंपल्स को खत्म कर सकते हैं। लेकिन इन उपायों को पिंपल्स से बचाव के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि आपको पिंपल्स की समस्याएं हो ही नहीं। आइए “पिंपल्स कैसे हटाए” के बारे में विस्तार से जानते हैं। face se pimple kaise hataye in hindi, पिंपल्स हटाने के घरेलू उपाय जानने से पहले हमें यह जानने की आवश्यकता है कि आखिर हमारे पिंपल्स क्यों होते हैं

पिंपल्स होने के कारण

दोस्तों अगर हम पिंपल्स होने के कारण जान ले और अगर इन कारणों को ही खत्म कर दें तो हमें पिंपल्स कभी होंगे ही नहीं। पिंपल्स होने के कई कारण हो सकते हैं और यहां ध्यान में देने वाली बात यह है कि इन कारणों को आप बहुत ही आसानी से खत्म भी कर सकते हैं। जब यह कारण ही नहीं रहेंगे तो पिंपल्स होने की समस्या नहीं होगी। पिंपल्स होने के निम्न कारण है

1. हार्मोन्स में बदलाव

हमारे शरीर में कई सारे हारमोंस का स्राव होता है। जब हमारे शरीर के हारमोंस में कुछ बदलाव होता है या हार्मोन्स में असंतुलन की स्थिति पैदा होती है तब हमारे चेहरे पर पिंपल्स निकाल आते हैं। बच्चों में बढ़ती उम्र के साथ शरीर के हारमोंस में कई बदलाव होते हैं जिनकी वजह से उनके पिंपल्स निकल आते हैं। ऐसा अक्सर उस समय होता है जब बच्चे किशोरावस्था में प्रवेश करते हैं। साथ ही महिलाओं में मासिक धर्म के समय गर्भावस्था या और रजोनिवृत्ति के समय भी शरीर के हारमोंस में कई बदलाव होते हैं जिनकी वजह से उन्हें इन स्थितियों में पिंपल्स निकल आते हैं

2. अत्यधिक तनाव

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बहुत ज्यादा चिंता करना और तनाव लेना भी पिंपल होने का कारण हो सकता है। क्या आप जानते हैं की अत्यधिक तनाव लेने से भी हमारे शरीर में कुछ ऐसे हारमोंस का स्राव होता है जिनकी वजह से पिंपल हो जाते हैं। तनाव की स्थिति से बचने के लिए रोजाना योगाभ्यास, प्राणायाम करना चाहिए। साथ ही गाने सुनना, कोई कॉमेडी मूवी देखना या अपने दोस्तों रिश्तेदारों से बातें करके भी हम अपने तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं

3. अनुवांशिकता

पिंपल होने की समस्या अनुवांशिक भी हो सकती है। यानी कि अगर आपके बड़े बूढ़ों में किसी को पिंपल होने का इतिहास रहा है तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी यह समस्या हो सकती है। साथ ही माता पिता के अत्यधिक पिंपल्स होते हैं तो आशंका रहती है कि यह बच्चों में भी हो सकते हैं

4. ज्यादा केमिकल्स का इस्तेमाल

अगर आप भी अपने चेहरे पर बहुत ज्यादा कॉस्मेटिक्स या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो अब सावधान हो जाइए क्योंकि इनकी वजह से भी चेहरे पर पिंपल्स निकल सकते हैं। बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में बहुत सारे केमिकल्स होते हैं। और यह केमिकल्स बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले इंसान को सूट नहीं होते और उन्हें पिंपल्स की समस्या हो जाती है। इसलिए जितना हो सके ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें और इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जो कॉस्मेटिक अपने चेहरे पर लगा रहे हैं वह नेचुरल हो जिसमें हानिकारक केमिकल्स ना हो

5. दवाओं का सेवन

कुछ विशेष प्रकार की दवाई जैसे कि मानसिक बीमारी से जुड़ी दवाइयां, या तनाव और चिंता को दूर करने के लिए ली जाने वाली दवाइयां भी हमें पिंपल कि समस्या दे सकती है। कभी-कभी अत्यधिक दवाओं के सेवन से भी हमारे शरीर की गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और हमें पिंपल्स निकल आते हैं

6. गलत खान पान

दोस्तों हम सभी जानते हैं कि आज कल लोग फास्ट फूड या जंक फूड खाना पसंद करते हैं जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर, मंचूरियन, चाउमीन आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार के खाने में शरीर को कोई पोषण नहीं मिलता। यह केवल स्वाद में ही अच्छा है शरीर में जा कर यह हमारे लिए कई सारी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है जिनमें से एक पिंपल्स होना भी है। इसलिए बाजार के खाने या जंक फूड से जितना हो सके परहेज करें और घर में बना खाना खाएं। साथ ही अपने खाने में पौष्टिक चीजें जैसे कि ताजा फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियों को शामिल करें।

तो दोस्तों यह थे पिंपल्स होने के कारण। अगर हम एक बार पिंपल्स होने के कारण जान ले तो उसके बाद हम उस कारण को खत्म भी कर सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि अगर पिंपल हो चुका है तो अब उसे कैसे हटाया जाए। पिंपल्स हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी होते हैं जो पिंपल्स को जड़ से खत्म तो नहीं कर सकते लेकिन उन्हें कम जरूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि पिंपल हटाने के घरेलू उपाय क्या क्या है

Pimple hatane ke gharelu upay

दोस्तों यहां नीचे हमने पिंपल हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताएं हैं। यहां हम एक बात साफ करना चाहते हैं कि इन घरेलू नुस्खों से आप तुरंत पिंपल नहीं हटा पाएंगे। इन घरेलू नुस्खों का तीन से चार दिन प्रयोग करने के बाद ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे

1. Nimbu se pimple kaise hataye

नींबू लगभग सभी के घर में पाया जाता है लेकिन आपने ऐसा कभी नहीं सोचा होगा कि नींबू भी आपके पिंपल को ठीक कर सकता है। नींबू में फ्लेवोनॉयड होते हैं जो कि बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। नींबू में सिट्रस एसिड भी होता है जो कि प्रोपियनीबैक्टरियम (पिंपल्स को उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया) को पनपने ही नहीं देता।

प्रयोग विधि:

आधा चम्मच नींबू के रस में थोड़ा शहद मिलाएं। अब इसका एक अच्छा पेस्ट बनाकर पिंपल प्रभावित जगह पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

2. Colgate se pimple kaise hataye

यह भी पिंपल्स को दूर करने का एक बहुत अच्छा तरीका है। आपको बस कुछ कोलगेट लेना है और रात को अपने पिंपल्स पर लगाना है और सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोना है। हालाँकि इस पद्धति के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं, लेकिन बहुत से लोग इस विधि को पिंपल्स के लिए प्रभावी मानते हैं। आप इसे आजमा सकते हैं।

3. Aloe vera se pimple kaise hataye

aelo vera se pimple kaise hataye
 

दोस्तों एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल anti-inflammatory और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कि हमारे चेहरे पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं और पिंपल को कम करते हैं। काफी शोध में यह बात साबित हुई है कि एलोवेरा मुहांसों को ठीक करने में काफी हद तक कारगर है

प्रयोग विधि:
एलोवेरा की ताजा पत्ती में से उसका जेल वाला भाग निकाल ले अब उसे अपने चेहरे पर पिंपल वाली जगह पर लगाए। 10 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। अगर आपके पास एलोवेरा उपलब्ध नहीं है तो आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकता है
4. Multani mitti se pimple kaise hataye
जैसा कि हमने आपको बताया की पिंपल्स हमारे चेहरे की तेल ग्रंथियों से निकलने वाले सीबम (ऑयल) की वजह से होते हैं। मुल्तानी मिट्टी हमारे चेहरे के अत्यधिक ऑयल को सोंखने का कार्य करती है और साथ ही चेहरे के अंदरूनी गंदगी को साफ करके हमें बेदाग त्वचा देने में मदद करती है।
प्रयोग विधि:
थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को एक घंटा पानी में भिगो कर रखें जिससे कि वह पेस्ट बन जाए। अब उसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर मिक्स कर ले। अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे साफ पानी से चेहरा धो लें
5. Neem se pimple kaise hataye
neem se pimple kaise hataye
दोस्तों अगर आप भी पिंपल्स होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको भी कई लोगों ने नीम के लेप का सुझाव जरूर दिया होगा। pimple ko kaise hataye नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि पिंपल्स उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और आपको साफ त्वचा देने में भी मदद करते हैं। नीम हमारे शरीर के कई विकारों में काम आता है जिनमें से एक पिंपल को ठीक करना भी है।
प्रयोग विधि:
8 से 10 नीम की ताजा पत्तियां ले और उन्हें अच्छे से धो लें। अब इन को पीसकर नीम का पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें
6. Apple cider vinegar se pimple ko kaise hataye 
ज्यादातर पिंपल्स तभी होते हैं जब हमारे त्वचा के पीएच लेवल में चेंज होता है। इसी वजह से जब भी हमें पिंपल्स होते हैं तब सेब के सिरके का उपाय अवश्य करना चाहिए। त्वचा के पीएच लेवल को फिर से संतुलन में लाने के लिए सेब का सिरका सबसे उत्तम है। इसके साथ ही सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं।
प्रयोग विधि:
एक चम्मच सेब का सिरका लें और उसमें आधा चम्मच पानी मिलाएं। अब इसे अपने पिंपल वाली जगह पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें

7. Haldi se pimple kaise hataye

haldi se pimple kaise hataye
आप यह जानकर आश्चर्य करेंगे कि आपकी रसोई में मिलने वाली हल्दी भी पिंपल्स को ठीक करने में आपकी मदद कर सकती है। दोस्तों क्या आप जानते हैं कि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जोकि हमारे चेहरे पर पिंपल्स को बढ़ावा देने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जोकि एंटीमाइक्रोबॉयल और anti-inflammatory गुण दर्शाता है जिसकी वजह से हमें पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

प्रयोग विधि:

एक चुटकी हल्दी में थोड़ा सा शहद मिलाएं और तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। अब कुछ देर बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

8. टी ट्री ऑयल se pimple kaise hataye

टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टेरियल और anti inflammatory गुण होते है जिसकी वजह से टी ट्री ऑयल को पिंपल्स ठीक करने वाली दवाइयों जैसे कि क्रीम्स व जेल में इस्तेमाल किया जाता है। यह पिंपल्स को ठीक करने में काफी ज्यादा कारगर है। और इसे पिंपल्स से निजात पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे में भी इस्तेमाल किया जाता है।

प्रयोग विधि:

एलोवेरा जेल में दो से तीन बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं और अब इस को अच्छे से मिलाकर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। इसे दिन में कम से कम तीन से चार बार करें

9. Green tea se pimple kaise hataye

green tea se pimple kaise hataye
दोस्तों क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी में भी एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि पिंपल्स से लड़ने में काफी सक्षम है। दरअसल ग्रीन टी हमारे चेहरे के अत्यधिक ऑयल को सोंखती है और त्वचा ग्रंथियों से निकलने वाले सीबम को कम करने का काम करती है। इसके इसी गुड़ की वजह से इसे पिंपल्स ठीक करने का असरदार नुस्खा माना जाता है।

प्रयोग विधि:

रोजाना कम से कम एक बार ग्रीन टी का सेवन करें और इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स को उबालकर ठंडा करने के बाद उन्हें चेहरे पर लगाएं।

10. सेंधा नमक
आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह बात सच है कि सेंधा नमक भी पिंपल्स को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल सेंधा नमक में बहुत ही अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो कि हार्मोन्स को संतुलन में रखने के लिए कारगर है। इसके साथ ही यह हमारे चेहरे की डेड सेल्स को साफ करने में भी मदद करता है और इसके इस्तेमाल से हमारे चेहरे की त्वचा मुलायम बनती है।
प्रयोग विधि:
थोड़ी सी रुई को सेंधा नमक के पानी में भिगोकर अपने पिंपल वाले स्थान पर रख दें। अब 20 मिनट बाद रुई हटाकर तौलिए से पोंछ ले, अब इसे ऐसे ही छोड़ दे।
11. Barf Se Pimple Kaise Hataye
दोस्तों अगर ऊपर बताए गए नुस्खों को आप किसी वजह से नहीं कर पा रहे हैं तो यह बेहद ही आसान नुस्खा है। आपने ऐसा कभी नहीं सोचा होगा लेकिन बर्फ भी आप के पिंपल को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है। इस प्रयोग को करना बहुत ही ज्यादा आसान है क्योंकि इसमें केवल आपको एक बर्फ का टुकड़ा ही चाहिए।
प्रयोग विधि:
इसमें आपको केवल एक आइस क्यूब यानी की बर्फ का टुकड़ा लेना है और उसे अपने पिंपल वाली जगह पर धीरे-धीरे हल्के हाथों से 10 मिनट के लिए रगड़ना है। इस प्रयोग को दिन में दो से तीन बार करे।
तो दोस्तों यह थे पिंपल हटाने के कुछ घरेलू उपाय। इन उपायों में से किसी भी उपाय को लगभग 2 से 3 दिन तक करते रहे और आप आश्चर्य करेंगे कि आप के पिंपल्स जैसे गायब ही हो गए हो। यहां बताए गए उपाय वाकई में काफी कारगर है और यह आपको पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे

pimples ke daag kaise hataye

दोस्तों कभी-कभी हमारे पिंपल के दाग काफी समय तक रह जाते हैं और कुछ लोगों में तो पूरी लाइफ ही दाग नहीं जाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम कुछ घरेलू उपाय की मदद से पिंपल के दाग को काफी कम कर सकते हैं और उन दागों को हमेशा के लिए हटा भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि पिंपल के दाग कैसे हटाए।

1. विटामिनकैप्सूल

पिंपल्स के गहरे निशान किसी को पसंद नहीं। कभी-कभी पिंपल्स के दाग ऐसे रह जाते हैं कि वह काफी समय तक हमारे चेहरे की खूबसूरती कम करते हैं। चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। एक विटामिन ई कैप्सूल को फोड़कर उसके अंदर का विटामिन ई ऑयल अपने पिंपल्स पर लगाएं। दिन में एक बार इसका प्रयोग करे। कुछ ही दिनों के प्रयोग से आपके पिंपल के दाग पूरी तरीके से गायब हो जाएंगे

2. बेकिंग सोडा

दोस्तों बेकिंग सोडा पिंपल्स के दाग धब्बों को हटाने में एक अचूक उपाय है। थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर उसका एक अच्छा सा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पिंपल की जगह पर लगाएं फिर जब यह सूख जाए तब इसे गुनगुने पानी से धो ले। पिंपल्स के दाग हटाने में बेकिंग सोडा को बहुत ही कारगर माना जाता है।

3. नींबू का रस

दोस्तों हमने अभी घरेलू नुस्खों में जाना कि नींबू हमारे पिंपल हटाने में मदद करता है। साथ ही यह पिंपल के दाग एवं गहरे निशान को हटाने में भी काफी फायदेमंद है। नींबू में सिट्रिक एसिड बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा की जलन कम करता है, झुर्रियों को ठीक करता है और चेहरे के दाग धब्बे को भी हटाता है। नींबू का रस निकाल लें, अब रुई को नींबू के रस में भिगोकर अपने पिंपल वाली जगह पर रख दें। अब 15 मिनट बाद रुई को हटा दें एवं इसे सूखे तौलिए से पोंछ ले।

दोस्तों कभी-कभी हमारी कुछ खान पान की गलत आदतों की वजह से भी हमें पिंपल्स हो जाते हैं। इसलिए अगर हम अपना खान-पान ठीक कर ले तो हमें कभी पिंपल्स की समस्या होगी ही नहीं। आइए जानते हैं की पिंपल से बचने के लिए हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

पिंपल से बचाव के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाएं? 

Chehre ke pimples kaise hataye हम सभी जानते हैं कि हमारे खानपान का हमारी त्वचा पर काफी गहरा प्रभाव होता है। जिस प्रकार का भोजन हम करते हैं उसी का प्रभाव हमें अपने त्वचा पर देखने को मिलता है। जैसा कि हमने आपको पिंपल्स होने के कारणों में भी बताया था कि गलत खानपान की वजह से पिंपल्स की शिकायत हो जाती है। ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खों का प्रयोग करते हुए अगर हम अपने खानपान में भी कुछ अच्छे बदलाव कर ले तो पिंपल जैसी समस्या हमें कभी छू भी नहीं पाएगी। आइए देखते हैं कि हमें अच्छी स्वच्छ और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

क्या खाएं

पिंपल्स जैसी समस्या से निजात पाने के लिए हमें अपने आहार में निम्न चीजों को अवश्य शामिल करना चाहिए:–

  1. ताजा फल
  2. सूखे मेवे, सीमित मात्रा में
  3. हरी सब्जियां
  4. साबुत अनाज
  5. प्राकृतिक खाद्य पदार्थ जो हमें सीधे प्रकृति से मिलते है
  6. कम रिफाइंड खाद्य पदार्थ

क्या न खाएं

अगर आपको बहुत ज्यादा पिंपल्स की शिकायत रहती है तो आप एक बार नीचे दी गई खाद्य पदार्थ की लिस्ट को देख लें कि कहीं आप भी इनका अत्यधिक सेवन तो नहीं कर रहे, क्योंकि ये खाद्य पदार्थ पिंपल्स को और ज्यादा बढ़ावा देते हैं।

  1. जंक फूड
  2. शुगरी ड्रिंक्स
  3. चॉकलेट
  4. डिब्बाबंद भोजन
  5. प्रोसेस्ड फूड
  6. अत्यधिक रिफाइंड फूड
  7. दूध

पिंपल से बचाव के असरदार टिप्स pimples ko kaise roke

दोस्तों हम अपने जीवन शैली में कुछ ऐसे छोटे छोटे बदलाव कर सकते हैं जिसकी वजह से हम पिंपल होने की शिकायत को काफी कम कर सकते है। यहां हमने आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स दी है जिन को ध्यान में रखकर आप पिंपल्स से बच सकते हैं और इन टिप्स को  अपनाना बहुत ही आसान है। आइये देखते है pimples ko kaise roke?

  1. अपने चेहरे को दिन में दो बार किसी नेचुरल फेस वॉश से अच्छी प्रकार धोए। इससे आपके चेहरे की गंदगी निकल जाएगी और चेहरे की कोशिकाओं पर बैक्टीरिया उत्पन्न होने की आशंका भी बहुत कम हो जाएगी।
  2. चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप ना लगाएं और हर बार मेकअप करने के बाद अपने मेकअप ब्रश को अच्छी तरह धोएं ताकि उस पर किसी प्रकार की कोई गंदगी ना जमा हो पाए।
  3. जितना हो सके खुश रहे और तनाव या चिंता से हमेशा दूर रहे। हमेशा दुखी और उदास रहने से चेहरा बहुत ही सुस्त दिखने लगता है और हमेशा प्रसन्न तथा आनंदित रहने से आपकी त्वचा में एक अलग ही निखार आ जाता है।
  4. खूब पानी पिए, हमें रोजाना करीब 7 से 8 गिलास पानी तो अवश्य पीना ही चाहिए जिससे कि हमारे शरीर के अंदर जमी गंदगी बाहर निकल जाए।
  5. चेहरे को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करते रहें जिसकी मदद से हमारे चेहरे की गहराई से सफाई हो जाती है।
  6. बार-बार अपने चेहरे को हाथों से ना छोड़े क्योंकि बार-बार चेहरे को छूने से हमारे हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया हमारे चेहरे तक पहुंच जाते हैं और पिंपल का कारण बन जाते हैं।
  7. अपने मेकअप में ऐसे किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें जिसकी वजह से हमारे चेहरे के रोम छिद्र पूरी तरीके से ब्लॉक हो जाए।
  8. अपने खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें और हमेशा ताजा फल, सब्जियों और प्राकृतिक चीजों का ही सेवन करें।
तो दोस्तों यह थे पिंपल से बचाव के कुछ असरदार टिप्स जिन्हें ध्यान में रखकर हम पिंपल्स से दूर रह सकते हैं। आज इस पोस्ट में हमने आपको पिंपल से जुड़ी हर जानकारी देने की कोशिश की। हम उम्मीद करते हैं कि यह पोस्ट आपके लिए कुछ मददगार साबित रही होगी
निष्कर्ष:–
Pimple kaise hataye आज पोस्ट में हमने आपको “पिंपल कैसे हटाए” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इसमें हमने आपको पिंपल होने के कारण बताएं, पिंपल्स से बचने के घरेलू उपाय बताएं, पिंपल्स ना हो इसके लिए हमें क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए इस पर भी हमने आपको जानकारी दी और पिंपल्स से हमेशा दूर रहने के लिए हमें किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए इसके बारे में भी हमने आपको बताया। आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी और हमें पूरी उम्मीद है कि अगर आप इन घरेलू नुस्खों का प्रयोग करेंगे तो आप पिंपल्स को घर पर ही ठीक कर सकते है। अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल जाए। फिर मिलते हैं दोस्तों इसी तरह की कुछ और नई टिप्स और जानकारी लिए हुए हमारी अगली बेहतरीन पोस्ट में। तब तक के लिए बाय-बाय, धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.