क्रिप्टोकरेंसी क्या है? What is Cryptocurrency In HIndi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आजकल क्रिप्टो करेंसी बहुत चर्चा में है|क्रिप्टोकरेंसी क्या है? और क्रिप्टो करेंसी कितने प्रकार की होती है इसके बारे में लोग गूगल में सर्च करते रहते है| आज में आपको एकदम सरल शब्दों में क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी देने वाला हु|

क्रिप्टो एक बहुत ही रोचक और रहस्यमय करेंसी है| काफी मित्रो को इसके बारे में पूरी जानकारी ना होने की वजह से वो इस क्रिप्टो करेंसी को नहीं खरीद पाते है|

इसलिए आज में आपको बिलकुल बेसिक से लेकर एडवांस्ड लेवल तक इस क्रिप्टो करेंसी के बारे में सरल शब्दों में जानकारी देने वाला हु|अब जानते है की क्रिप्टोकरेंसी क्या है? और उसके कितने प्रकार है|

क्रिप्टोकरेंसी क्या है?

क्रिप्टोकरेंसी क्या है
क्रिप्टोकरेंसी क्या है

क्रिप्टोकरेंसी क्या है? दोस्तों जैसे हम हमारे दैनिक जीवन में लेनदेन करने के लिए रुपये का उपयोग करते है| या दुसरे देश में लोग डॉलर, दीनार, पाउंड या दुसरे नाम से परिचित करेंसी का उपयोग करते है वो तो आप जानते ही है| ऐसे ही क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग पुरे विश्व में एक करेंसी की तरह किया जाता है|

अलग अलग देशो की करेंसी और क्रिप्टो करेंसी में कुछ तफावत है| जो क्रिप्टो करेंसी को दूसरी करेंसी से अलग करती है| जैसे हम अपने रुपये को छू सकते है, उसे बैंक में जमा कर सकते है या उससे कोई भी वस्तु खरीद सकते है तब वो हमारे पास एक नोट के रूप में हमारी जेब में होता है| लेकिन क्रिप्टो करेंसी ऐसी करेंसी नहीं है जिसे आप जेब में रख सके या उसे आप छू सके|

क्रिप्टोकरेंसी एक वर्चुअल करेंसी होती है जिसे आप छू नहीं सकते| मतलब की उसे कंप्यूटर के द्वारा कोडिंग करके बनाया जाता है| फिर भी वो आज विश्व में एक बहुत ही प्रचलित करेंसी के रूप में अपना सिक्का जमा रही है|

क्रिप्टो करेंसी को सरल शब्दों में कहे तो वो एक ऐसी करेंसी है जिसे आप अन्य करेंसी की तरह छू नहीं सकते, उसे अपनी जेब में रख नहीं सकते लेकिन फिर भी उसका अस्तित्व है और उसका आप अपनी जिदंगी में किसी भी चीज़ वस्तुओं की खरीदी करने के लिए कर सकते है| जिस प्रकार से आप पैसे से कुछ भी वस्तुएं खरीदते है उसी प्रकार आप इस क्रिप्टोकरेंसी से आर्थिक लेनदेन कर सकते है|

क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी होने के कारण वो आपके क्रिप्टो वॉलेट में स्टोर रहती है| क्रिप्टो वॉलेट का मतलब होता है एक अकाउंट जिसमे आपकी खरीदी हुयी करेंसी जमा रहती है| ये क्रिप्टो वॉलेट एक ऐसा वॉलेट होता है जन्हा पर आप अपनी खरीदी हुयी क्रिप्टो को सालों तक सुरक्षित रख सकते है|क्रिप्टोकरेंसी क्या है? इसको में एक उदाहरण के माध्यम से समजाता हु| 

Also read:

क्रिप्टोकरेंसी example इन हिंदी

क्रिप्टोकरेंसी क्या है
क्रिप्टो करेंसी कहां से खरीदें

मान लीजिये की आप भारत देश में रहते है| भारत देश की करेंसी रूपया है| आप के पास रुपये की 10,20,50,100,500,2000 आदि की नोट्स होती है जिससे आप बाजार से अपने हिसाब से कुछ खरीदी करते है| पैसो से दुसरे जरुरी लेनदेन करते है| पैसो को बैंक में जमा करते है आदि| ये सभी करते वक्त आपके पास पैसे नोट्स के रूप में आपके हाथ में होते है|

लेकिन क्रिप्टो करेंसी के मामले में ऐसा नहीं होता है| जैसे की मैंने ऊपर बताया ये एक वर्चुअल करेंसी है जिसे आप छू नहीं सकते| लेकिन फिर भी ये एक करेंसी है| भले ही आपको क्रिप्टो करेंसी के नोट्स कंही देखने को नहीं मिलते लेकिन फिर भी आप क्रिप्टो से वो सभी आर्थिक व्यवहार कर सकते है जो आप रुपियों के नोट्स से करते है|

लेकिन ये सभी आर्थिक लेनदेन डिजिटल रूप में होते है| जब आप किसी दुसरे व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी भेजते है तब उसके क्रिप्टो वॉलेट में ये करेंसी जमा हो जाती है| जैसे हमारे बैंक अकाउंट में पैसे जमा होते है|

उसके बाद वो व्यक्ति जिसके अकाउंट में ये क्रिप्टो जमा हुयी है उसका उपयोग करके वो कोई भी वस्तु या दुसरे लेनदेन क्रिप्टो करेंसी से कर सकता है| इस प्रकार अब आपको पता चल गया होगा की क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी होती है जिसे आप अपनी जेब में तो नहीं रख सकते लेकिन अपने क्रिप्टो वॉलेट में खरीदकर स्टोर कर सकते है| और उससे रुपये की माफक उपयोग करके सभी लेनदेन कर सकते है|अब आपको क्रिप्टोकरेंसी अर्थ का पता चल गया होगा|

Also Read:

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश

क्रिप्टोकरेंसी क्या है
क्रिप्टोकरेंसी क्या है

दोस्तों क्रिप्टोकरेंसी क्या है? आर्टिकल में अब में आपको क्रिप्टो करेंसी को आप कैसे खरीद सकते है इसके बारे में जानकारी देता हु| दोस्तों क्रिप्टो करेंसी को खरीदने के लिए आपको सबसे पहले एक क्रिप्टो अकाउंट ओपन करना पड़ेगा| इसके लिए आप ऑनलाइन अकाउंट भी ओपन कर सकते है|

बेस्ट क्रिप्टो ब्रोकर की बात करे तो बिनांस, वजीरएक्स और दुसरे कई ब्रोकर है जो भारत में क्रिप्टो की लेनदेन की सेवाएं प्रदान करता है| इसके लिए आपको उसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अकाउंट ओपन करना होता है उसके बाद में आप किसी भी क्रिप्टो की खरीदी और बिकवाली कर सकते है| इसके लिए आप मेरा आर्टिकल क्रिप्टो करेंसी कन्हा से ख़रीदे पढ़ सकते है|

क्रिप्टोकरेंसी के प्रकार

दोस्तों क्रिप्टोकरेंसी क्या है? आर्टिकल में जानते है की क्रिप्टो करेंसी कितने प्रकार की होती है| जैसे की आपने जाना क्रिप्टो एक वर्चुअल करेंसी है और उसकी अपनी विशेषताएं है| क्रिप्टो करेंसी में भी अलग अलग प्रकार होते है जिसे जानना बेहद जरुरी है जिससे आप सही क्रिप्टो करेंसी को खरीद सके या उसमे इन्वेस्ट कर सके|

दोस्तों क्रिप्टो करेंसी के प्रकार या प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी के नाम इस प्रकार है| क्रिप्टोकरेंसी क्या है आर्टिकल में अब इसे थोडा डिटेल में जानते है|बिटकॉइन,इथेरियम,टेथर,बीएनबी,एक्सआरपी,कारडानो,दोजीकॉइन आदि| इस प्रकार आप अलग अलग क्रिप्टो करेंसी की खरीदी या ट्रेडिंग कर सकते है| ये सभी क्रिप्टो करेंसी भारत में भी खरीदने और बेचने के लिए उपलब्ध है|अब में आपको दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग में लिए जाने वाली मुख्य 3 क्रिप्टो के बारे में जानकारी देता हु

Also Read:

Bitcoin (BTC)

क्रिप्टोकरेंसी क्या है
क्रिप्टोकरेंसी क्या है

दोस्तों क्रिप्टोकरेंसी का मुख्य केंद्रबिंदु बिटकॉइन है| bitcoin सभी क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा महत्व रखने वाली वर्चुअल करेंसी है| बिटकॉइन एक ऐसी कार्यप्रणाली है जो आर्थिक लेनदेन के लिए  किसी बैंक या दुसरे स्त्रोत पर निर्भर नयी हैबिटकॉइन को 1 Jan 2008 के वर्ष में लांच किया गया था| ये अपने आप में एक स्वतन्त्र एकम है| बिटकॉइन एक ऐसी ब्लॉकचैन पर आधारित है जिसमे peer to peer सिस्टम का उपयोग होता है|

बिटकॉइन कंप्यूटर नेटवर्क के विकाश में शातोशी नाकामाको नाम के अनजान व्यक्ति का योगदान है|बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी आज दुनिया भर में मशहूर है| बिटकॉइन सभी क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा मजबूत करेंसी है| बिटकॉइन एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है जिनका उपयोग आप खरीदी करने,बिल चुकाने, और दुसरे सभी प्रकार के आर्थिक व्यवहार के लिए कर सकते है|

एक बिट कॉइन की कीमत अभी वर्तमान में 1338677 लाख रुपये है| बिटकॉइन के माध्यम से आप किसी भी लेनदेन को बैंक के माध्यम के बिना कर सकते है| बिटकॉइन माइनिंग आज कल बहुत चर्चा में है| जिसमे आप मुफ्त में बिटकॉइन को कमा सकते है| जिस प्रकार से अलग अलग धातुओ की माइनिंग की जाती है वैसे ही आप बिटकॉइन की माइनिंग करके उसे प्राप्त कर सकते है|

Ethereum(ETH)

दोस्तों क्रिप्टोकरेंसी में दुसरे नंबर की सबसे ज्यादा कीमती क्रिप्टो इथेरियम को माना जाता है| ये भी एक Decentralized क्रिप्टो करेंसी है| ये एक ऐसा ओपन सोर्स ब्लॉकचैन सिस्टम है जो की July 30 2015 के दिन लांच किया गया था|

इथेरियम को सबसे पहले 2013 में वितालिक बुटेरिन के द्वारा घोषित किया गया था| इथेरियम भी एक बहुत ही ज्यादा उपयोग में लिए जाने वाली क्रिप्टो करेंसी में से एक है| बिट कॉइन के बाद सबसे ज्यादा कीमत इथेरियम क्रिप्टो करेंसी की है| वर्तमान में इसका प्राइस अभी वर्तमान में 99592 रुपये चल रहा है|

Tether (USDT)

Tether usdt का नाम भी क्रिप्टो करेंसी में सबसे ज्यादा लिया जाता है| क्यूंकि जब आप किसी भी क्रिप्टोकरेंसी की खरीदी करते है तब आपको अपने देश के हिसाब से अपनी करेंसी को टेथर usdt में या दुसरे कोई क्रिप्टो में ट्रान्सफर करके खरीदी करनी पडती है|

इनमे से सबसे ज्यादा उपयोग tether (usdt) का होता है| मतलब की ये क्रिप्टो खरीदने का माध्यम है जिनका उपयोग करके आप क्रिप्टो खरीदते है| इसके मूल्य में बदलाव होता रहता है| आपके देश की करेंसी के मूल्य के हिसाब से आपको बदले में ये tether (usdt) मिलती है| अगर इसका प्राइस ज्यादा होता है तो आपको अपनी करेंसी में ज्यादा पैसे चुकाना पड़ता है| और अगर इसका मूल्य कम है तो आपको अपनी करेंसी के हिसाब से कम मूल्य चुकाना पड़ेगा|

Also Read:

कौन सी क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी चाहिए

दोस्तों क्रिप्टोकरेंसी क्या है आर्टिकल में अब जानते है की तो आखिर आपको कौन सी क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी चाहिए| तो आपकी जानकारी के लिए बता दू की ट्रेडिंग करने के लिए क्रिप्टो मार्केट में हजारो क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध है| लेकिन आपको क्रिप्टो करेंसी का चुनाव बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए|

आपको कौन सी क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी चाहिए इसका जवाब है की आपको टेक्निकल और फंडामेंटल से मजबूत क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी चाहिए| जैसे की बिटकॉइन, इथेरियम,बीएनबी आदि|

लेकिन फिर भी आपको किसी भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले क्रिप्टो करेंसी चार्ट जरुर पढ़ लेना चाहिए ताकि आप अच्छी क्रिप्टो को चुन सके| भारत में क्रिप्टोकरेंसी बिल के ऊपर विचार किये जाना बाकि है| अगर भारत सरकार के द्वारा क्रिप्टो बिल में मंजूरी दी जाती है तो इसका पॉजिटिव असर क्रिप्टो मार्केट पर देखने को मिल सकता है|

क्रिप्टोकरेंसी price

क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस हर सेकंड और हर दिन बदलता रहता है| आप को अगर किसी भी क्रिप्टो करेंसी का प्राइस देखना है तो आप क्रिप्टो प्राइस लिखकर गूगल में सर्च कर सकते है| आपको ऐसी कई वेबसाइट मिल जायेगी जिस पर आप सभी क्रिप्टो का प्राइस आसानी से देख सकते है| जैसे की कॉइनमार्केट कैप आदि|

क्रिप्टोकरेंसी FAQ

क्रिप्टोकरेंसी के बारे में लोगो के कई प्रश्न होते है|क्रिप्टोकरेंसी क्या है और उसका कैसे उपयोग करते है कैसे खरीदते है उसका प्राइस क्या चल रहा है और नयी क्रिप्टो करेंसी के बारे में लोग अक्सर सवालों के जवाब चाहते है इसलिए क्रिप्टो करेंसी के बारे में पूछे जाने वाले सबसे ज्यादा सवालों के जवाब में आपको यंहा दे रहा हु ताकि क्रिप्टो करेंसी के बारे में आपको सभी जानकारी मिल जाएँ|

सवाल: क्रिप्टोकरेंसी क्या है?

जवाब: क्रिप्टोकरेंसी एक वर्चुअल करेंसी है जिसे कंप्यूटर के माध्यम से कोडिंग करके बनाया जाता है|

सवाल: क्रिप्टो में पैसा कैसे कमाए?

जवाब: दोस्तों आप क्रिप्टो मार्केट में इन्वेस्टमेंट करके क्रिप्टो से पैसा कमा सकते है|

सवाल: सबसे सस्ता क्रिप्टोकरेंसी कौन कौन सी है?

जवाब: दोस्तों क्रिप्टो करेंसी की कीमत क्रिप्टो के पर्फोर्मंस के ऊपर आधारित होती है| जिस क्रिप्टो की कीमत में बहुत ज्यादा गिरावट आ गयी होती है ज्यादातर वाही क्रिप्टो करेंसी सबसे सस्ती होती है|क्रिप्टोकरेंसी क्या है इनके बारे में अब आपको जानकारी मिल चुकी होगी|अगर क्रिप्टोकरेंसी के बारे में आपको कोई प्रश्न है तो कमेंट करके जरुर बताएगा|धन्यवाद

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.